हमारे पूर्वजों ने जजिया कर दिया पर धर्म नहीं बदला: अवधेश तिवारी
गुना (आरएनआई) आरोन की नई गल्ला मंडी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का हर वर्ष की तरह अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राम दरबार की पूजा कर आचार्य पद्धति जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें मुख्य प्रवक्ता प्रांत के संयोजक अवधेश तिवारी ने बौद्धिक के माध्यम से कहा कि कालांतर में नेपाल बांग्ला भूटान तिब्बत अफगानिस्तान आदि भारत के हिस्से से अलग हो गए।
15 अगस्त 1947 को हमारे भारत की एक भुजा और पाकिस्तान के रूप में काट ली गई किंतु हम अखंड भारत का संकल्प दोहराते हैं और एक दिन फिर अखंड भारत बना कर रहेंगे उन्होंने कहा की हमारे पूर्वजों ने हमेशा संघर्ष जारी रखा चाहे मुगल काल हो या अंग्रेज आक्रांता आए हो पर हमारे पूर्वजों ने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की बल्कि हमेशा संघर्ष जारी रखा।
सभी दुश्मनों को परास्त कर देश से भागने को मजबूर किया किंतु हमें एक गीत के माध्यम से बताया जाता रहा की दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल लेकिन ऐसा नहीं है। आजादी हजारों लाखों बलिदानों पर सवार होकर आई है आजादी सहजता से नहीं मिल गई।
आज भी हम तमाम वैश्विक परिस्थितियों से टकरा रहे हैं हमारे पूर्वजों ने मुगल काल में धर्म को बचाए रखने के लिए जजिया कर तक दिया परंतु कभी धर्म को नहीं बदला बौद्धिक के बाद सैकड़ो दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर भगवा ध्वज को सजाकर नई मंडी से एक विशाल संकल्प यात्रा निकाली गई।
जिसे नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा का समापन भारत माता की आरती के साथ पुनः नई गल्ला मंडी में किया गया कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत के एवं विभाग और गुना जिले के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



