हम समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़े -सिराज आतिशबाज

Friday, January 26, 2024 - 07:05
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर।शाहगंज, समाज में आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए हर संभव कार्य करता रहता है हमारा आतिशबाज समाज 
उक्त बातें आज पुरानी बाजार में आतिशबाज समाज के तत्वाधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर आतिशबाज समाज फाउंडेशन के अध्यक्ष सिराज आतिशबाज ने कहीं। 
उन्होंने आगे कहा कि समाज उन्ही को याद करता है जो जमीनी स्तर पर खड़े हो कर उस इंसान को आगे करते हैं जो सामाजिक तौर पर सबसे पीछे खड़ा रहता है। हम कौन होते हैं किसी को कुछ देने वाले मगर ईश्वर एक जरिया बनाता है, मुझे इस बात की बहुत प्रसंनता है कि इस नेक काम के लिए ईश्वर ने मुझे इस काबिल बनाया है। आतिशबाज समाज द्वारा अब तक लगभग एक हज़ार कंबल का वितरण गरीब असहाय लोगों को किया जा चुका है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे समाज में ऐसे लोग भी मौजूद है जिनके पास रहने को छत नहीं और तन ढ़कने को वस्त्र नही है, इस कंपकपाती ठंड में आतिशबाज समाज का यह छोटा सा ही सही मगर सराहनीय प्रयास है। नगर पालिका द्वारा भी कुछ जगहों पर रैन बसेरों का इंतजाम किया गया है जिसमें लोग अपनी रात बिता सकते हैं। इसके अलावा नगर पालिका ने लगभग सभी सार्वजनिक जगहों, चौराहों, सरकारी स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। 
कार्यक्रम में नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजा़न अहमद ने इस कार्य के लिए आतिशबाज समाज की सराहना करते हुए कहा कि आतिशबाज समाज गरीब की मदद करना ईश्वर की इबादत करने से भी बढ़ कर है। 
 आज के इस कार्यक्रम में कुल 100  गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। आज के इस कार्यक्रम का संचालन ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के संस्थापक अबू सूफियान ने किया। 
इस मौके पर मदर निसां फाउंडेशन के संस्थापक फैजान अंसारी, बेलाल आतिश, शकील आतिश, इमरान आतिश, जावेद आतिश, बकरीदू आतिश, ज़ाहिद आतिश आदि लोग मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User