हनुमान टेकरी मंदिर पर चोरी का वीडियो जारी

Sunday, August 25, 2024 - 20:37
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिले के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर में रात्रि के समय हुई एक बड़ी चोरी में 11 किलो 450 ग्राम चांदी के आभूषण और सिद्ध बाबा व दुर्गा माता की दान पेटी से नकदी चोरी हो गई। इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। 

घटना के समय मंदिर की सुरक्षा में तैनात दोनों गार्ड बिना बंदूक के थे, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरों ने हनुमान मंदिर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और हनुमान मूर्ति पर सजे 11 किलो चांदी के आभूषण, सिद्ध बाबा पर सजा त्रिकुंड (ढाई सौ ग्राम) और माता मंदिर का मुकुट (200 ग्राम) चुराकर ले गए। इस दौरान चोरों ने सिद्ध बाबा और माता मंदिर की दान पेटी को भी तोड़कर नकदी चुरा ली।
 
गौरतलब है कि हनुमान टेकरी मंदिर पर इस प्रकार की यह चौथी बड़ी चोरी है, जिससे लोगों के बीच आक्रोश बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना का कब और कैसे खुलासा करती है। शहर के नागरिकों और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रिया भी इस घटना पर महत्त्वपूर्ण है। 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User