हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली के मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, करोल बाग मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Thursday, April 2, 2026 - 13:09
0
हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली के मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, करोल बाग मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

नई दिल्ली (आरएनआई)। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दर्शन कर रहे हैं। मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर और कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ बजरंगबली के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।

भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को साहस, निष्ठा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन उनका जन्म हुआ था, इसलिए हर वर्ष इस दिन हनुमान जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

दिल्ली के श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी को सिंदूर और प्रसाद अर्पित किया, वहीं कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और भव्य आरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इसके साथ ही कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बजरंगबली से राजधानी के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने हनुमान जी की अखंड भक्ति, निस्वार्थ सेवा और पराक्रम को सनातन संस्कृति का सर्वोच्च आदर्श बताते हुए लोगों के जीवन में साहस, संयम और समर्पण के संचार की प्रार्थना की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User