सड़क किनारे खड़े अधेड़ को डीसीएम से मारी टक्कर, मौत
हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) रविवार की सुबह तेज रफ़्तार डीसीएम ने सड़क किनारे खड़े एक 55 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिसके चलते वह घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने चालक सहित गाड़ी को पकड़ लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजूरा मोड़ की है। जहां सुबह चैकी चैराहा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहीं डीसीएम आइसर गाड़ी नंबर यूपी-74एटी/8037 ने इजूरा मोड़ सड़क के किनारे खड़े एक 55 वर्षीय व्यक्ति आशिक पुत्र खुदाबक्श निवासी धूमनगंज कोतवाली खागा व वर्तमान पता इजूरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष निवासी को जोर से टक्कर मार दिया। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक सहित गाड़ी को पकड़ लिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घटनास्थल पहुंचकर परिजन आनन फानन इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालाकि मौत होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजनों की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



