स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय में मुमुक्षु महोत्सव की तैयारी पर विचार विमर्श हेतु स्वामी चिन्मयानंद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई

Friday, February 16, 2024 - 16:52
Updated: 3 years ago
0
स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय में मुमुक्षु महोत्सव की तैयारी पर विचार विमर्श हेतु स्वामी चिन्मयानंद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई

शाहजहांपुर (आरएनआई) स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय में मुमुक्षु महोत्सव की तैयारी पर विचार विमर्श हेतु स्वामी चिन्मयानंद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निश्चित किया गया कि  24 फरवरी  से  3 मार्च तक नव दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाए। अयोजन के अन्तर्गत संत विजय कौशल महराज की राम कथा होगी। कथा हेतु 20 फरवरी को प्रातः 11.40 बजे भूमि पूजन होगा ओर हनुमान ध्वज स्थपित होगा। 24 फरवरी को प्रातः हनुमान चालीसा,  सुंदरकांड  तथा नवानपरायण पाठ होगा ।  25 फरवरी को प्रातः 10 बजे विश्वनाथ मंदिर से संतों की एक शोभायात्रा प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुई मुमुक्षु आश्रम आएगी। इसके बाद रामायण पूजन होगा और विजय कौशल जी महाराज  द्वारा राम कथा का वाचन प्रारंभ हो जायेगा । कथा प्रति दिन दोपहर 1 बजे से शाम 5  बजे तक होगी। इसके बाद शाम 7 बजे से 9 बजे तक प्रतिदिन भजन संध्या होगी। कथा के लिए एक भव्य पंडाल बनेगा जिसमे 5000 श्रद्धालु बैठ कर कथा का श्रवण कर सकेंगे। बैठक में डा ए के मिश्रा, डा अनुराग अग्रवाल, डा आलोक मिश्रा, डा आदित्य सिंह, डा अजीत सिंह चराग, डा प्रांजल शाही, डा प्रमोद यादव, डा जे एस ओझा, डा अमीर सिंह यादव, डा मेघना मेहदीरत्ता, डा मीना शर्मा, डा प्रभात शुक्ला, डा आलोक कुमार सिंह, डा एस पी डबराल, डा कविता भटनागर,डा बरखा सक्सेना, बृज लाली, डा दीप्ति गंगवार, डा अनिल सिंह, डा पवन गुप्ता, चन्द्रभान त्रिपाठी, शिवओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User