स्वदेशी जागरण मंच का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

Monday, June 24, 2024 - 15:04
Updated: 2 years ago
0
स्वदेशी जागरण मंच का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

गुना (आरएनआई) स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की पूजा कर दीप प्रज्वलित करके  हुआ ।
उक्त कार्यक्रम  तीन चरणों में संपन्न  हुआ ।प्रथम सत्र  दिनेश शर्मा जी अध्यापक शिक्षासंघ के संभागीय संगठक ने स्वदेशी की विकास यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।  साथ ही अध्यक्षता कर रहे  विवेक जी सिंघल  ( गुना शहर के प्रमुख व्यवसायी) ने वर्तमान में स्वदेश पर गर्व के बारे में बताया ।दूसरे सत्र मे प्रांत सह प्रचार प्रमुख  प्रमोदजी दुबे ने स्वाबलंबन भारत अभियान की पृष्ट भूमि के बारे में जानकारी रखी , जिला टोली के कार्य के बारे में जानकारी दी गुना में संचालित जिला स्वाबलंबन केंद्र के बारे में भी जानकारी के साथ जैविक उद्यमिता के बारे में बताया। साथ ही   धर्मस्वरूप जी भार्गवभारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विस्तार से उनके गुण ओर व्यवहार के बारे में बताया ।
तीसरे और अंतिम सत्र में पंकजजी वैश्य (सी.ए.)ने आज के समय प्रदेश एवं केंद्र के रोजगार योजना के बारे में जानकारी रखी ।कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच मोनूजी शर्मा  ने किया ।विचार वर्ग में 03महिला कार्यकर्ताओ  सहित कुल 46 कार्यकर्ता उपस्थित रहे  ।
कार्यक्रम के अंत में आभार  जयदीप ओझा ने व्यक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User