नासिक : शिक्षकों के विरोध के बाद स्वच्छ शौचालय के साथ सेल्फी, ड्राइंग प्रतियोगिता पर परिपत्र वापस लिया गया

नासिक जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने स्कूल अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षाविदों के विरोध के बाद शनिवार को ‘विश्व शौचालय दिवस’ के मौके पर छात्रों को एक स्वच्छ शौचालय के साथ सेल्फी लेने और अपने सपनों के शौचालय की ड्राइंग बनाने के लिए कहा गया एक परिपत्र वापस ले लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Friday, November 18, 2022 - 22:30
0
नासिक : शिक्षकों के विरोध के बाद स्वच्छ शौचालय के साथ सेल्फी, ड्राइंग प्रतियोगिता पर परिपत्र वापस लिया गया

नासिक, 18 नवंबर 2022, (आरएनआई)। नासिक जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने स्कूल अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षाविदों के विरोध के बाद शनिवार को ‘विश्व शौचालय दिवस’ के मौके पर छात्रों को एक स्वच्छ शौचालय के साथ सेल्फी लेने और अपने सपनों के शौचालय की ड्राइंग बनाने के लिए कहा गया एक परिपत्र वापस ले लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नासिक जिला परिषद के शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) बी डी कन्नौज के हस्ताक्षर से 14 नवंबर को जारी परिपत्र में कहा गया है कि कक्षा चौथी से दसवीं तक के बच्चों के लिए ‘स्वच्छ शौचालय के साथ सेल्फी’, ‘सपनों के शौचालय’ की ड्राइंग बनाने सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा सफाई और स्वच्छता आदि पर नुक्कड़ नाटक किया जाएगा।

समता शिक्षक परिषद, नासिक के महासचिव विजय जगताप ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा, “जब कई स्कूलों में शौचालय ही नहीं हैं और जो हैं, वे गंदे हैं तो सेल्फी कौन लेगा? 120 छात्रों पर एक शौचालय होना चाहिए, लेकिन यह अनुपात बनाए नहीं रखा जा रहा है।”

एक अधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत शिक्षा विभाग द्वारा 17 नवंबर को जारी नए आदेश में सेल्फी और ड्राइंग प्रतियोगिताओं को हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि 24 जुलाई 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके द्वारा हर साल 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के रूप में मान्यता दी थी। तब से हर साल यह 19 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर किसी की शौचालय तक पहुंच हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User