स्व माधवराव सिंधिया की स्मृति में फ़तेहगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ शिविर 18 मार्च से, पंचायत मंत्री ने ली बैठक

Sunday, March 12, 2023 - 03:25
Updated: 4 years ago
0
स्व माधवराव सिंधिया की स्मृति में फ़तेहगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ शिविर 18 मार्च से, पंचायत मंत्री ने ली बैठक

गुना। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाशवासी महार माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में फ़तहगढ़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियों को लेकर गुना सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।

इस संदर्भ में मंत्री श्री सिसोदिया ने बताया कि कैलाशवासी महाराज उनके प्रेरणास्रोत हैं और आज जिस स्थान पर मैं हूँ वो सब उनकी कृपा और आशीर्वाद से हूँ और उनकी जनसेवा की भावना के अनुरूप बमौरी विधानसभा के फ़तहगढ़ में आगामी 18 व 19 मार्च को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कैंसर, हृदय रोग, शिशु रोग, हड्डी, स्त्री रोग, श्वांस व छाती रोग, दंत, नाक, कान व गला रोग, नेत्र, चर्म रोग सहित 12 जटिल रोगों की लगभग 160 प्रशक्षित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की देखरेख में जांच एवं उपचार किया जाएगा। जटिल बीमारी के मरीजों को उपचार हेतु भोपाल भेजा जायेगा, उनके आने जाने, भोजन, ठहरने दवाई आदि की व्यवस्था निःशुल्क की जायेगी। साथ ही ईसीजी, इको, डिजिटल एक्सरे, खून सहित कई जाँचे निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने इस नागरिकों से इस शिविर में आकर लाभ लेने की अपील की है। शिविर पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User