स्थानीय सर्किट हाउस गुना में भाजपा के साथ मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक हुई संपन्न
वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में संगोष्ठी 3 मई को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक रहेंगे संगोष्ठी में वक्ता
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर वफ्फ बिल के संशोधन पर गुना जिले में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों के बीच 3 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया गया हे जिसमें मुख्य वक्ता भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि 3 मई को आयोजित संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस गुना में मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम एवं वफ्फ बिल के समरथमे संगोष्ठी की चर्चा की गई। साथ ही संगोष्ठी को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को कार्य का विभाजन किया। इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, जिला महामंत्री संतोष धाकड़, जिला उपाध्यक्ष गिर्राज भार्गव, जिलामंत्री गोविंद गुर्जर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाकिर बावड़ी सहित मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)