सोना तस्करी मामले में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

सीआईबी से पहले नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इन्वेस्टिगेशन (डीआरआई) ने 19 दिनों तक मामले की जांच की और बाद में जांच की जिम्मेदारी सीआईबी को सौंपी गई। 

Friday, August 18, 2023 - 14:33
0
सोना तस्करी मामले में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
सोना तस्करी

नेपाल की केंद्रीय जांच एजेंसी सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CIB) ने शुक्रवार को सोना तस्करी मामले में दो चीनी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह सोना तस्करी मामले में अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर 60 किलो सोने की तस्करी में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों की अभी तक पहचान उजागर नहीं की गई है।  सीआईबी के प्रवक्ता कुबेर कदायत ने बताया कि दोनों चीनी नागरिकों के खिलाफ सोने की तस्करी और संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। सीआईबी से पहले नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इन्वेस्टिगेशन (डीआरआई) ने 19 दिनों तक मामले की जांच की और बाद में जांच की जिम्मेदारी सीआईबी को सौंपी गई। बता दें कि बीती 18 जुलाई को डीआरआई ने काठमांडु के सिनामंगल इलाके से तस्करी कर लाया गया सोना जब्त किया था। पूछताछ में पता चला कि यह सोना काठमांडु के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कस्टम जांच से बच गया था।  सोने को आठ सीलबंद डिब्बों में रखा गया था। जब्ती के समय सीलबंद डिब्बों का कुल वजन 155 किलोग्राम था। बाद में इन डिब्बों को नेपाल के केंद्रीय बैंक के मिंट विभाग को तौलने के लिए भेजा गया। जांच में जब्त किए गए कुल सोने का वजन 60 किलो निकला। बता दें कि तस्करों ने सोने को पिघलाकर उसे मोटरसाइकिल के ब्रेक शूज में छिपाकर रखा था। अब ब्रेक शूज को पिघलाकर जो कुल सोना निकाला गया है, उसका वजन 60 किलो निकला है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User