सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी ने दी विदाई: शॉल, घड़ी व उपहार भेंटकर की उज्जवल भविष्य की कामना

Jul 31, 2025 - 20:42
Jul 31, 2025 - 20:44
 0  675
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी ने दी विदाई: शॉल, घड़ी व उपहार भेंटकर की उज्जवल भविष्य की कामना

फतेहपुर (आरएनआई) रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी को उपहार भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए पुलिस उपाधीक्षक एचएल सिंह को फूलों की माला पहनाकर शॉल, घड़ी व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सेवानिवृत हुए उपनिरीक्षक लिपिक धर्मपाल सिंह, मुख्य आरक्षी अभयराज सिंह व मुख्य आरक्षी महेन्द्र प्रसाद सरोज को भी एसपी ने फूलों की माला पहनाकर शॉल, घड़ी व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, लाइन, बिंदकी प्रगति यादव, जाफरगंज, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0