सेंट जेवियर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली त्यौहार

Sunday, March 24, 2024 - 07:22
Updated: 3 years ago
0
सेंट जेवियर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली त्यौहार

जौनपुर  । शाहगंज क्षेत्र में, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर शाहगंज के खुटहन रोड स्थित सेंट -जेवियर्स स्कूल में प्रबंध निदेशक  अभिषेक आदित्य  सहित प्रधानाचार्य  संदीप सिंह  के दिशा- निर्देश में होली के त्यौहार का भव्यतापूर्ण आयोजन किया गया । जहां पर सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों ने भारतीय परंपराओं एवम् संस्कार के अनुरूप धूम-धाम से गुलाल लगाकर व  फूलो की होली का खेली । साथ ही अभिभावको के लिए अध्यापिकाओं ने कई तरह के शुद्ध मनोरंजन से भरा हुआ खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।  जिसमें  विजयी  प्रतिभागी को पुरस्कार भी दिया गया ।इसी क्रम में खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की दूसरी ब्रांच पख्नपुर में प्रधानाचार्य संदीप सिंह  , उप प्रधानाचार्य लक्ष्मी मेहतो  सहित सभी अध्यापक - अध्यापिकाओ ने  एक दूसरे को भारतीय परंपराओं एवम् संस्कार के अनुरूप अबीर , गुलाल लगाकर धूम-धाम से होली का पर्व मनाया जहां पर सभी होली के प्राकृतिक रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए। अंत में प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने होली के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति के फलस्वरूप होलिका जल गई और प्रह्लाद का बाल बांका भी नहीं हुआ। शक्ति पर भक्ति की जीत की खुशी में यह पर्व मनाया जाने लगा। साथ में रंगों का यह पर्व यह संदेश देता है कि *काम* ,*क्रोध* ,*मद*, *मोह* *एवं* *लोभ* रूपी दोषों को त्याग कर ईश्व र की भक्ति में मन लगाना चाहिए और भाईचारे की भावना अपनाना चाहिए। साथी अभिभावकों व  छात्र ~  छात्राओं को प्रकृति रंगों , फूलों से  होली खेलने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User