सुल्तानपुर-14 को विपक्षी दलों के लगभग 2000 लोग होंगे भाजपा में शामिल

भाजपा पांचों विधानसभाओं में करेंगी मिलन समारोह आयोजित, बीते दिनों न.पं.अध्यक्ष लंभुआ सहित पांच जि.पं.सदस्य बीजेपी में हो चुके हैं शामिल 

Tuesday, February 13, 2024 - 18:17
Updated: 3 years ago
0
सुल्तानपुर-14 को विपक्षी दलों के लगभग 2000 लोग होंगे भाजपा में शामिल

सुल्तानपुर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा सुलतानपुर जिले में अपना किला और मजबूत करेंगी।मिशन-2024 के दृष्टिगत बुधवार 14 फरवरी को विधानसभाओं में मिलन समारोह आयोजित होंगे।जिसमें विपक्षी दलों के लोगों को पार्टी की  सदस्यता दिलाई जाएगी।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पांचों विधानसभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की संस्तुति के बाद सपा -बसपा और कांग्रेस के लगभग 2000  लोग भाजपा में शामिल होंगे।188 सुल्तानपुर विधानसभा का मिलन समारोह तिकोनिया पार्क में अपराह्न 2:30 बजे आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद सिंह मौजूद रहेंगे।187 इसौली विधानसभा का मिलन समारोह कुड़वार ब्लॉक सभागार में 2:30 बजे मुख्य अतिथि शैलेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी, 190 लंभुआ का लंभुआ ब्लाक सभागार में 2:30 बजे मुख्य अतिथि सीताराम वर्मा विधायक,191 कादीपुर विधानसभा का 3:00 बजे कादीपुर ब्लाक सभागार में मुख्य अतिथि राजेश गौतम विधायक होंगे।189 विधानसभा का मिलन समारोह 16 फरवरी को स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मोतिगरपुर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय की मौजूदगी में होगा।आपको बतादे बीते दिनों क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व काशी क्षेत्र के ज्वानिंग कमेटी के संयोजक संतबख्श सिंह चुन्नू के नेतृत्व में निर्दल नगर पंचायत अध्यक्ष लंभुआ अवनीश सिंह उर्फ अंगद,बसपा जिला पंचायत सदस्य नरेश चन्द्र उपाध्याय दीपू,सपा से जि.प.स.अभय सिंह,बसपा जि.प.स.अनीता सोनकर, निर्दल टिल्लू निषाद सहित पांच जि.प. सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व  केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।जिले की ज्वाइनिंग कमेटी में जिला महामंत्री संदीप सिंह, घनश्याम चौहान व जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User