सुलतानपुर-बिजेथुआ धाम में दो चाट दुकानदार के बीच ग्राहकों को लेकर हुई मारपीट

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमृत लाल अग्रहरि बाप बेटे समेत हुए गम्भीर रूप से घायल 

Tuesday, March 19, 2024 - 19:28
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर-बिजेथुआ धाम में दो चाट दुकानदार के बीच ग्राहकों को लेकर हुई मारपीट

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध हनुमान जी की नगरी बिजेथुआ धाम में दो चाट दुकानदार के बीच ग्राहकों को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमृत लाल अग्रहरि बाप बेटे समेत गम्भीर रूप से घायल हुए। घटना के पश्चात दोनों पक्ष मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। एक पक्ष के गम्भीर रूप से घायल पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमृत लाल अग्रहरि ने बताया कि दूसरे पक्ष के रमेश प्रजापति आदि लोग सरहंग है और संख्या में पांच लोगों ने ग्राहकों को लेकर धारदार हथियार के साथ हम बाप बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे हम दोनों लोगों को गम्भीर चोटे आयी। इस घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User