सुलतानपुर-पैतृक आवास पहुंचे सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स को उपजा ने किया सम्मानित

Sunday, March 24, 2024 - 18:31
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर-पैतृक आवास पहुंचे सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स को उपजा ने किया सम्मानित

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर सराय ख्वाजा गांव स्थित नवनियुक्त सूचना आयुक्त वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह वत्स के पैतृक आवास पर रविवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्य मिलने पहुंचे। पत्रकारों ने सूचना आयुक्त का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह,शाल , शिवपट्टिका भेंट किया। 


उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामचंद्र श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' , तहसील अध्यक्ष रामविनय सिंह व महामंत्री विजय गिरि के साथ पहुंचे तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स को सम्मानित किया। सूचना आयुक्त ने कहा कि मुझे अपने जनपद में मिला सम्मान मेरे लिए अविस्मरणीय है। स्थानीय लोगों और खासकर पत्रकारों के साथ मैं सदैव खड़ा रहूंगा। 
इस अवसर पर शीलेश बरनवाल , अब्दुल हक , जीतेन्द्र सिंह, विनोद कुमार चौबे, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह पंकज , इन्दजीत वर्मा , रामजन वर्मा , अरविन्द पाण्डेय , मनीष सिंह , दीपक सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User