सुलतानपुर-कादीपुर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया पत्रकार वार्ता, गिनाई उपलब्धियां 

Monday, May 27, 2024 - 18:30
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर-कादीपुर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया पत्रकार वार्ता, गिनाई उपलब्धियां 

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल के शपथग्रहण एक वर्ष पूरे होने पर अपनी  उपलब्धियों के बारे में पत्रकारों से कहा कि कादीपुर नगर पंचायत में सभी वार्डों के सदस्यों के साथ मिलकर कादीपुर को सुन्दर नगरपंचायत बनाने की दिशा में अच्छे कार्य कराये जा रहे हैं। मेरे एक वर्ष के कार्यकाल में अस्पताल रोड रायल मेडिकल के पास तिराहे पर फाउंटेन का निर्माण किया गया।होलिका दहन स्थल से कूड़ा कर्कट हटवा कर सही कराया गया। बेतरतीब मछली मीट मण्डी को सुव्यवस्थित किया गया। एक तालाब का नवनिर्माण फौव्वारा सुसज्जित तालाब का कार्य किया जा रहा है।शहर में पानी निकासी को लेकर नगर में सुलतानपुर रोड पर नाले का निर्माण कराया गया है। आने वाले समय में और भी नालों का निर्माण किया जायेगा।तहसीलदार आवास के पास शौचालय निर्माण, पेयजल आपूर्ति में पानी के लिए चार टैंकर शासन द्वारा मांग की गयी जो मिला।हैण्डपम्पो को सुव्यवस्थित किया, कन्या विद्यालय के पास शिव मन्दिर के पास हाईमास्ट लाइटें लगाई गई और वहां जल्दी ही हाल का निर्माण किया जायेगा। जलनिकास के लिए शासन से एक करोड़ 75 लाख रुपए मिले है कार्ययोजना तैयार कर जल्दी ही और कार्य कराये जायेंगे। आस्था और श्रद्धा का स्थान गुड़िया तालाब का पुनर्निर्माण सही तरीके से करवाया जायेगा। शासन द्वारा पेयजल योजना में एक करोड़ पचास लाख प्राप्त हुआ है। जल्दी ही कादीपुर नगर वासियों की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।विद्युत आपूर्ति ब्यवस्था तार और खम्भों के माध्यम से ठीक किया जा रहा है।नगर पंचायत में सोलर एनर्जी का भी कार्य जारी है।नगर पंचायत में अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाना है।मेरा अपना मानना है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने को लेकर आने वाले समय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मैं आप सबके माध्यम से कादीपुर की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आनन्द जायसवाल सभी सुख-सुविधाएं दिलाने में कमी नहीं करेगा।इस मौके पर अधिषाशी अधिकारी अमित सिंह, सभासद शिवमंगल सिंह, बृजेश सिंह, रणधीर सिंह, राकेश कुमार सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User