सीतापुर में दर्दनाक हादसा: मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत

Friday, October 17, 2025 - 10:42
0
सीतापुर में दर्दनाक हादसा: मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत

सीतापुर (आरएनआई)। उत्तराखंड के देहरादून से मरीज को बनारस ले जा रही एक निजी एंबुलेंस शुक्रवार सुबह सीतापुर जिले में हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे पर अटरिया क्षेत्र के हिंद अस्पताल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला के मुताबिक, हादसा सुबह के समय हुआ। एम्बुलेंस में मरीज समेत कुल तीन लोग सवार थे। वाहन के पलटने से एम्बुलेंस चालक गुरमीत (40), मरीज विशाल पांडेय (48) तथा एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात लगभग 40 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। उसी के साथ खड़ी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने पर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

मृतकों की शिनाख्त और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User