मथुरा: सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा, रिश्वत लेते बाबू शशिकांत रंगे हाथ गिरफ्तार
मथुरा (आरएनआई)। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में तैनात बाबू शशिकांत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। शिकायत में कहा गया कि बाबू शशिकांत काम कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन विभाग ने मामले की जांच की और ट्रैप प्लान तैयार किया।
मंगलवार को टीम शिकायतकर्ता को साथ लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंची। जैसे ही आरोपी बाबू ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।
कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी लेने लगे। एंटी करप्शन टीम ने मौके पर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा सकती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)