सिरसी पुलिस ने अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गुना (आरएनआई) जिले के सिरसी थाना की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग किशोरी दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
07 अगस्त को जिले के सिरसी थाने पर एक पिता की ओर से अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के 24 जुलाई से गुम होने की सूचना दी गई थी, जिस पर से पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 57/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अपहृता की तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत खोजने के सघन प्रयास किये गये । जिसके परिणामस्वरूप बीते रोज अपहृता के संबंध में जानकारी मिलने पर सिरसी थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में करीबन तीन माह से अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया गया।
दस्तयाबी पर पीडिता द्वारा अपने कथनों में दिनेश पुत्र अमर सिंह भिलाला निवासी ग्राम गेंहूखेड़ा के द्वारा उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उससे गलत काम करना बताये जाने पर प्रकरण में आरोपी दिनेश भिलाला के विरुद्ध अपराध धारा 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 पास्को एक्ट इजाफा कर दिनांक 04 नवम्बर 2025 को ही आरोपी दिनेश पुत्र अमर सिंह भिलाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम गेंहूखेड़ा थाना सिरसी जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया और जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



