सासनी पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने थामा कांग्रेस का दामन बीस अन्य लोग कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए हुए शामिल

Wednesday, November 1, 2023 - 19:24
Updated: 3 years ago
0
सासनी पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने थामा कांग्रेस का दामन बीस अन्य लोग कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए हुए शामिल

सासनी- । नगर पंचायत सासनी के नगर अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पूर्व चेयमैन जगदीश शर्मा के पुत्र राजीव कुमार शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
बता दें कि राजीव कुमार शर्मा ने गत नगर पंचायत चुनाव मैदान में निर्दलीय जंग लडी थी। जिसमें वह कुछ मतों से पीछे रहने के कारण विजयी न हो सके। मंगलवार को राजीव शर्मा ने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं समाजवादी पार्टी छोड़कर आये नदीम सैफी, मुन्ना खान के आलावा बहुजन समाजवादी पार्टी से मुंह मोडकर आये मनोज कुमार के आलावा बीस अन्य युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।  कांग्रेस का दामन थामते हुए राजीव शर्मा ने कहा जो काम आज भाजपा कर रही है, सासनी में इन कामों की सासनी में 1971 में नींव रखी जा चुकी थी। इस वर्ष 2000 में कांग्रेस ने लोगों को घर घर निःशुल्क शौचालय उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा अन्य लाभान्वित योजनाओं को लागू कर लेागों तक पहुंचाया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp:
https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User