सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों की भीड़, शराब की दुकानें तिरपाल से ढकीं

सावन के पहले सोमवार पर शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, रायबरेली में शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है।

Monday, July 14, 2025 - 15:40
0
सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों की भीड़, शराब की दुकानें तिरपाल से ढकीं

रायबरेली (आरएनआई) सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ी। सुबह से ही भक्तों की कतार दर्शन के लिए लगी। बछरावां के भंवरेश्वर मंदिर में दूरदराज से आए भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन किए। सुबह साढ़े पांच बजे सिंहोलेश्वर धाम के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

क्षेत्र के प्रसिद्ध सिंहोलेश्वर धाम में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु सुबह से ही लाइन में लग गए और अपनी बारी आने पर शिवलिंग का जलाभिषेक कर पुष्प धतूरा बेलपत्र कमल पुष्प अर्पित किया। मंदिर के पुजारी दिगंबर महाराज ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे।  

इस मंदिर में शिवलिंग का दिन में तीन बार रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसी तरह दौलतपुर के कामेश्वर दरियापुर के दरियास्वर गेगासों  के मुंड मालेश्वर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। मंदिरों के बाहर फूल व बेलपत्र बेचने वाले अपनी अपनी दुकान भी लगाए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सब इंस्पेक्टर संजय पाठक वह अन्य सुरक्षा कर्मी मंदिर में मौजूद थे।

पवित्र सावन मास के पहले सोमवार को लालगंज कस्बे और आसपास के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने भोलेनाथ को जल, बेलपत्र और फूल अर्पित कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

ऐहार गांव स्थित प्रसिद्ध श्री बाल्हेश्वर महादेव मंदिर में तो सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु कतार में लगने लगे थे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर के प्रधान पुजारी पं. झिलमिल महाराज ने बताया कि दर्शन के लिए पट भोर में ही खोल दिए गए थे, जिसके बाद से ही मंदिर परिसर शिवभक्तों से भर गया। शहर के बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, सर्राफा मंडी के भैरवनाथ मंदिर, रक्षकेश्वर मंदिर सहित कई शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी।

शिवभक्तों की भावनाओं में आस्था, भक्ति और भरोसा साफ झलक रहा था। कई श्रद्धालु परिवार समेत मंदिरों में पहुंचे और बच्चों ने भी भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर पूजा की। बाल्हेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात दिखा।
 
वहीं, कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इसे लेकर इंतजाम किए गए हैं। शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है। हालांकि कुछ जगहों पर शराब की दुकानें खुली हैं और उन पर तिरपाल नहीं ढका गया है। प्रशासनिकतंत्र ने अभी इस पर सख्ती नहीं की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User