सात मोहल्ला क्लीनिक पर कार्रवाई, डॉक्टर समेत स्टाफ को हटाया

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में तैनात सात डॉक्टरों सहित 26 कर्मचारियों को कथित तौर पर अधिक उपस्थिति के कारण पैनल से हटा दिया गया है। अटेंडेंस सिस्टम में गड़बड़ी कर सही समय पर पंच कर दिया करते थे। सुबह आठ बजे के आस पास अटेंडेंस लगा दिया करते थे।

Wednesday, September 20, 2023 - 17:40
0
सात मोहल्ला क्लीनिक पर कार्रवाई, डॉक्टर समेत स्टाफ को हटाया
सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। (आरएनआई) दिल्ली सरकार ने गड़बड़ी करने वाले मोहल्ला क्लीनिक के 7 डॉक्टरों सहित 26 कर्मचारियों को पैनल से हटा दिया है।  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जैसा की दिल्ली के सभी लोग जानते हैं कि  यहां पर 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक हैं। जिसमें मरीजों का फ्री में इलाज होता है।

पीसी में आगे कहा कि कई मोहल्ला क्लीनिक से शिकायत मिली थी कि कई डॉक्टर्स देरी से आते हैं और इसकी वजह से मरीजों को परेशानी होती है। कई जगहों के अटेंडेंस रिकॉर्ड की हमनें जांच कराई। जहां पर सुबह आठ बजे से दो बजे तक डॉक्टर और उनके स्टाफ को रहना चाहिए। डॉक्टर्स देर से आते थे और अटेंडेंस सिस्टम से छेड़छाड़ कर अपनी अटेंडेंस सुबह आठ बजे के आस पास लगा रहे थे।

दिल्ली में सात मोहल्ला क्लीनिक में इस तरह की गड़बड़ियां पाई हैं। जिसमें पांच मोहल्ला क्लीनिक साउथ दिल्ली के हैं। एक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का है। एक शाहदरा जिले का है। इन डॉक्टर्स को हटा दिया गया है।  साथ ही स्टाफ और फार्मेस्ट को काम से हटा दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User