सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

Saturday, March 9, 2024 - 17:10
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर।शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ बाजार स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार को हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौबे एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आरपी सिंह ने की। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दिया और समाज में अपनी सेवाएं देने को कहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना स्वीटी गौड़ व ममता चौहान ने की। स्वागत गीत प्रिया वर्मा व स्नेहा पाण्डेय ने प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय गीत, नाटक और कविताएं भी प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह शिविर का समापन नहीं है। अब आप प्रशिक्षित समाजसेवी हो गई हैं। आज से आपका उद्देश्य समाज में जहां भी आवश्यकता है, वहां अपनी सेवाएं दें। ममता यादव और रीतू गौड़ ने स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद, अब्दुल कलाम, बाबा साहब आदि महापुरुषों का उदाहरण दिया। 
समापन समरोह के मुख्य अतिथि शाहगंज के योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश चौबे द्वारा स्वयंसेविकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया। योग से होने वाले लाभों के बारे मे बताया गया। और स्वयंसेविकाओं को अपने आस-पास के लोगों को योग से होने वाले लाभों के बारे मे जागरूक करने को कहा।
कार्यक्रमाधिकारी सुषमा पांडेय ने सात दिवसीय शिविर की आख्या प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शालिनी श्रीवास्तव, प्रवक्ता डॉ शशिकला सिंह, डॉ करुणा द्विवेदी, अनुपमा त्रिपाठी, मीनू सिंह, गरिमा सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर यादव और स्वयंसेविकाओं में ममता चौहान, अंशिका यादव, खुशी यादव, आरती यादव, खुशी वर्मा, रबीना भारती, सलोनी चौहान, नेहा गौड़ आदि का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User