सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, जीतू पटवारी ने कहा ‘लोकतंत्र की हत्या’

Friday, December 22, 2023 - 16:41
Updated: 3 years ago
0
सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, जीतू पटवारी ने कहा ‘लोकतंत्र की हत्या’
भोपाल (आरएनआई) सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पूरे देश में लोकतंत्र और आम नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है और ये लोकतंत्र की हत्या है। उन्होने कहा कि ये जनता वोट का अपमान है और हर नागरिक को इसकी चिंता करनी चाहिए। वहीं पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इसे तानाशाही बताया है।
जीतू पटवारी ने कहा ‘लोकतंत्र की हत्या’
शुक्रवार को प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कांग्रेस ने घरना प्रदर्शन कर सांसदों को निलंबित किए जाने का विरोध किया। प्रदेश स्तरीय विरोध में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के नेता शामिल हुए और इसे एक गैर लोकतांत्रिक हरकत बताया। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ‘आज पूरे देश में जिस तरीके से लोकतंत्र का, भारत के आम नागरिक के मौलिक अधिकार हो रहा है..वो लोकतंत्र की हत्या है। चुने हुए प्रतिनिधियों को सदन से बाहर निकाला जा रहा है, ये जनता के वोट का अपमान है। आने वाले समय में नागरिक से मौलिक अधिकारों को खतरा होने वाला है और ये सभी के लिए चिंता का विषय है।’
उन्होने कहा कि ‘ये भारतीय जनता पार्टी के विचारों को समर्थन करने वाले लोगों के लिए भी चिंता का विषय है क्योंकि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर जनता ने वोट दिए और किसी और को तानाशाही तरीके से मुख्यमंत्री बना दिया गया। उसी तरह जो सांसद चुनकर गए उन्हें जैसे बाहर निकाल दिया गया, उस क्षेत्र के नागरिकों के प्रश्नों का क्या होगा। ये अलोकतांत्रिक तरीका है। मोदीजी ने कहा था कि एक नया भारत बनाएंगे..अच्छे दिन लेकर आएंगे लेकिन आज देश कर्ज में डूबा है, बेरोजगारी बढ़ी है और आम नागरिक का लोकतंत्र से भरोसा उठने लगा है।’ जीतू पटवारी ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस उसी तरह लड़ेगी, जैसे देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी।
 कमलनाथ ने भी जताया विरोध
वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि ‘संसद से विपक्षी सांसदों का तानाशाही तरीके से निलंबन किया जाना लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की तानाशाही का हर स्तर पर विरोध करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे मध्य प्रदेश में निलंबन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। देश को तानाशाही से दबाने की कोशिश करने वाले समझ लें कि कांग्रेस ना कभी झुकी है और ना कभी झुकेगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User