सुलतानपुर: सांसद मेनका भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1 मई को करेंगी नामांकन

कोर कमेटी की बैठक में ऐतिहासिक नामांकन की बनाई गई रूपरेखा, 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पार्टी चलाएगी मुहिम। 

Friday, April 26, 2024 - 18:59
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर: सांसद मेनका भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1 मई को करेंगी नामांकन

सुल्तानपुर (आरएनआई) गोलाघाट स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में सांसद मेनका संजय गांधी का भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन 1 मई को किया जाना सुनिश्चित हुआ।जिलाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष एवं ऊपर के सभी पदाधिकारियों को नामांकन में रहने के लिए निर्देशित किया हैं। इसके साथ ही सभी 6 मोर्चों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भी नामांकन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नामांकन जुलूस सांसद श्रीमती गांधी के शास्त्रीनगर स्थित आवास से शुरू होकर, दरियापुर तिराहा, शाहगंज चौराहा, डाकखाना जायेगा। डाकखाने से सांसद श्रीमती गांधी नामांकन करने अपने प्रस्ताव को वशमकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर  जाएंगी।और वहां पर अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

नामांकन जुलूस में शामिल अन्य कार्यकर्ता,पदाधिकारी, जिला चिकित्सालय, बस अड्डा होते हुए सभा के लिए निर्धारित पार्किंग जोन पहुँचेगे।पार्किंग जोन में प्रदेश से आए हुए अतीत गण प्रदेश व सांसद मेनका सभा को संबोधित करेंगी|कोर कमेटी की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ वर्मा ने जानकारी दी कि केंद्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देश पर 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को घर -घर जाकर चिन्हित किया जाएगा।बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भाजपा महिम चलाएगी।बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबक्श सिंह चुन्नू , लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, शैलेंद्र सिंह एमएलसी, विधायक राज बाबू उपाध्याय, विनोद सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी, अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल,रणजीत कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,ओम प्रकाश पांडे बजरंगी,विजय त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश,चंदन नारायन सिंह,आनन्द जायसवाल,नवनीत सिंह सोनू,राहुल शुक्ला, चन्दर प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह,अरुण जायसवाल,रमेश सिंह टिन्नू,प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित रहे

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User