सलमान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना 58वां बर्थडे

सलमान खान ने देर रात परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन मनाया। आज ही के दिन सलमान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है।

Wednesday, December 27, 2023 - 09:09
0
सलमान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना 58वां बर्थडे

नई दिल्ली (आरएनआई) बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन सलमान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है, जो अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी हैं। इस मौके पर देर रात सलमान खान ने अपने परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी में सितारों के साथ सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

इस दौरान पार्टी में भांजी आयत के साथ केक कटिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, लूलिया वंतूर के अलावा पार्टी बॉबी देओल समेत कई अन्य करीब लोग मौजूद रहें।

एनिमल स्टार बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ पार्टी के दौरान की प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बॉबी देओल सलमान के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में बॉबी ने लिखा, 'मामू आई लव यू', इस पोस्ट को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस द्वारा उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही हें, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गजों से लेकर यंग स्टार्स का नाम भी शामिल हैं। 

इंडस्ट्री में लगातार तीन दशक से सक्रिय सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी, अपनी जबरदस्त फिल्मों से सलमान ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ें। इन फिल्मों को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा। दिवाली के मौके पर इस साल रिलीज सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 भी ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User