सर्व समाज विकास समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बावनी इमली में राष्ट्रीय ध्वज फटा होने पर नाराजगी जता बदलवाने की उठाई मांग

Thursday, July 24, 2025 - 20:13
Updated: 1 year ago
0
सर्व समाज विकास समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बावनी इमली में राष्ट्रीय ध्वज फटा होने पर नाराजगी जता बदलवाने की उठाई मांग

बिन्दकी, फतेहपुर (आरएनआई) सर्व समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत होकर  सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पारादान ब्लॉंक खजुहा स्थित शहीद स्थल बावन इमली प्रांगण में लगे ध्वज पोल में राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त फटा हुआ लगे होने की जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचा रहा हैं। यह जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियो की लापरवाही का नतीजा हैं। परिसर में लगे ध्वज पोल में नया राष्ट्रीय ध्वज लगवाये जाने एवं राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा किये जाने की मांग की। साथ ही साथ ग्राम खजुहा स्थित बागबादशाही के प्राचीन ऐतिहासिक किले में लगे ध्वज पोल में राष्ट्रीय ध्वज जो सदैव लगा रहता था वह वर्तमान में नही लगा हैं। यह भी जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा हैं। पोल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाये जाने की मांग की गयी। प्रांगण में वन विभाग का कार्यालय भी है। जहां मौखिक रुप से प्रकरण की शिकायत की गयी थी जिस पर संबंधित वन विभाग द्वारा मौखिक रुप से कहा गया कि उपरोक्त प्रकरण का संबंध उनके विभाग से नही हैं। उक्त प्रांगण खण्ड विकास अधिकारी ब्लॉंक खजुहा के संरक्षण में होने को बताकर गैर जिम्मेदाराना उत्तर वन विभाग द्वारा दिया गया। जबकि वन विभाग का भी दायित्व बनता हैं कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग को सूचित किया जाना चाहिए था। इस मौके पर सर्व समाज विकास समिति के प्रबन्धक धर्मेन्द्र मिश्र, सचिव अनुराग मिश्र, लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, शार्विल शुक्ला, नीता शुक्ला, पीएलवी ज्ञानेन्द्र मिश्र, भूत पूर्व सैनिक अनिल मिश्रा, नीरज कुशवाहा भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User