सुलतानपुर: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Saturday, July 20, 2024 - 12:31
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

सुलतानपुर (आरएनआई) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर के वंदना सभा में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने भैया बहनों को अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार कुम्हार घड़े को अंदर हाथ से सहारा देखकर बाहर से थपकी देकर सुंदर घड़ा निर्मित करता है, वही कार्य भैया बहनों के निर्माण में गुरु करता है, विद्यालय की बहन वैष्णवी सिंह ने कहा कि जब गुरु मिल जाते हैं तो अंधकार नष्ट हो जाता है जब तक अंधकार रहता है तब तक गुरु नहीं मिलते हैं।

विद्यालय के आचार्य हृदय नारायण त्रिपाठी ने कहा की गुरु का ही ऐसा स्थान है जहां की नि:संकोच हम अपनी समस्या का समाधान पाते हैं।

 गुरु की महिमा का गान यदि मां शारदा की करें तो भी गुरु के महत्व को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उपप्रधानमंत्री बहन अजिता उपाध्याय ने किया कार्यक्रम का संयोजन नीरज पान्डेय एवं दीनबंधु सिंह ने किया इस मौके पर सभी आचार्य बंधु एवं भैया बहन उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User