समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न

Saturday, February 3, 2024 - 20:16
Updated: 3 years ago
0
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न

*संविधान लोकतंत्र और मताधिकार ही पीडीए की ताकत तथा इसे बचाने के लिए  पीडीए का आवाह्न:- राकेश मौर्या*

*2024 राष्ट्र और देश के अस्तित्व का चुनाव पीडीए ही हराएगी एनडीए को:- लालबहादुर यादव*

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय  अल्फस्टीनगंज जौनपुर  में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 बैठक का संचालन कर रहे राजेंद्र यादव ने सदन को एजेंडे से अवगत कराते हुए चर्चा कराई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया, लोकबंधु राज नारायण, कर्पूरी ठाकुर, मुलायम सिंह यादव जैसे महान लोगों ने जिन सामंती विचारधारा से लड़ कर के पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों को हक अधिकार दिलाना चाहते थे आज इस लड़ाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरी मजबूती से लड़ा जा रहा है।
 पीडीए पखवाड़ा जन पंचायत कार्यक्रम के माध्यम से समाजवादी कार्यकर्ता जन-जन के पास जाकर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, शोषित, वंचित समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, 15 दिवसीय ये कार्यक्रम सुचारू रूप से सफलता की ओर अग्रसर है।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने पीडीए का आवाह्न किया की लोकतंत्र,संविधान मताधिकार की रक्षा और सुरक्षा के लिए एकजुट हो जाएं।
 ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।बूथ,सेक्टर और  विधानसभा स्तर पर समाजवादी कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से लोगों को जागरूक करने का काम करें और 2024 की सफलता को सुनिश्चित करें।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज भी आजादी के इतने वर्षों बाद पीडीए समाज सर्वाधिक शोषित,वंचित और पीड़ित है।
आज केंद्र और प्रदेश में बैठी सत्ता लोकतंत्र के रास्ते तानाशाही, राजतंत्र स्थापित कर रही है जिसे पीडीए समाज ही एकजुट होकर रोक सकता है,
ये तभी संभव होगा जब समाजवादी कार्यकर्ता मज़बूत बूथ और सेक्टर का जल्द से जल्द गठन कर मतदाता सूचियों का बूथवार निरीक्षण कर मतों को सुरक्षित करने का काम करेंगे।
लालबहादुर यादव ने कहा की राष्ट्र और देश 2024 में पीडीए की एकजुटता से ही बचेगा।
बैठक को समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डा. नासिर खान,प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, रत्नाकर चौबे, आरिफ हबीब,अमित यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र टाइगर, कलीम अहमद,राजेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, मेवालाल गौतम, हरिश्चंद्र, विनोद गौतम, मनोज मौर्य, कमाल आज़मी, कमालुद्दीन  अंसारी, श्यामलाल यादव, रामपति यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, आदि ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में  कार्यक्रम में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नासिर खान एवं अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर विनोद गौतम के मनोनयन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। युवा नेता अमित यादव और
पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद को पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता के लिए सदर विधानसभा तथा जयप्रकाश यादव प्रिंसु को शाहगंज विधानसभा का प्रभारी  नियुक्त किया गया।
  बैठक में मुख्य रूप से शकील अहमद रमेश साहनी, जयप्रकाश यादव प्रिंसु शहनवाज़ खान शेखू, सीमा खान रूबी बिंद, अज़ीज़ फरीदी, आसिफ शाह,सोहैल अंसारी,भानु मौर्या, शिवजीत यादव, फिरोज़ पप्पू, दशरथ यादव जिलानी खान, अमजद अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, महेश यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User