समंदर के किनारे मिला 'जलपरी का कंकाल', देखकर डर से कांप उठे लोग

इंग्लैंड के समुद्र तट पर पाउला और डेव रेगन को एक अजीब कंकाल मिला, जिसे लोग जलपरी या एलियन का कंकाल बता रहे हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Sunday, March 23, 2025 - 17:00
0
समंदर के किनारे मिला 'जलपरी का कंकाल', देखकर डर से कांप उठे लोग

इंग्लैंड (आरएनआई) समुद्र की गहराइयों में कई ऐसे राज दफ्न हैं, जिनके बारे में कोई नहीं जानता है। कई बार ऐसे राज जब बाहर आते हैं, तो लोग हैरान हो जाते हैं। कभी समुद्री वैज्ञानिक इस बारे में खुलासा करते हैं, तो कभी समंदर की लहरों की वजह से वो राज बाहर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक जीव की ऐसी ही कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो समंदर के किनारे मिली। कुछ लोग इसे जलपरी का कंकाल बता रहे हैं, तो कुछ लोग एलियन से इसकी तुलना कर रहे हैं। जब पहली बार लोगों ने इसे समंदर किनारे देखा तो डर से कांप गए। लेकिन एक कपल ने बेखौफ होकर उसकी तस्वीरें खींच ली। दरअसल, ये कपल समुद्र किनारे टहल रहा था और शाम इन्जॉय कर रहा था, तभी उन्हें एलियन की शक्ल वाले जीव का कंकाल दिखा, जिसे लोग जलपरी से भी जोड़ रहे हैं।

फोटो वायरल होने के बाद कुछ लोगों का दावा है कि ये जलपरी का कंकाल है तो कई लोग कह रहे हैं कि ये एलियन है। असल में ये चीज है क्या? कोई नहीं जानता है। इंग्लैंड की रहने वाली पाउला और उनके पार्टनर डेव रेगन बीते 10 मार्च को मार्गेट केंट के एक समुद्र तट पर टहल रहे थे, तभी उन्होंने ये अजीब कंकाल देखी। पहले तो वे डर गए, लेकिन बाद उसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि समंदर किनारे मिले इस कंकाल का सिर और पूरा धड़ दिख रहा है। एक तरफ जहां इस पूंछ मछली की तरह है, तो दूसरी ओर शरीर देखने में एलियन (किसी दूसरे ग्रह के जीव) जैसा है। पाउला ने बताया कि मैं ज्यादा कुछ तो नहीं कह सकती, लेकिन वो सच में बहुत भयानक जीव थी।

पाउला ने बताया, ‘वहां मौजूद कुछ लोगों ने सोचा कि यह शायद किसी नाव से गिरा होगा, जबकि कुछ लोग कह रहे थे कि वह किसी जहाज की लकड़ी का टुकड़ा है। लेकिन मुझे बस इतना पता था कि अगर हमने तस्वीर नहीं ली तो कोई भी हमारी बात पर यकीन नहीं करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘पहले मैंने सोचा कि यह बहता हुआ लकड़ी का टुकड़ा या एक मरी हुई सील होगी, क्योंकि उसकी पूंछ और पंख थे। लेकिन जब हम उसके पास पहुंचे, तो वह अजीब सी चीज थी। सिर कंकाल जैसा लग रहा था, लेकिन पीछे का हिस्सा मछली की पूंछ थी। जब हमने उसे छुआ तो पता चला कि वो बेहद नरम और चिपचिपा था। हमें यह अजीब लगा, इसलिए हमने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User