सफाई मजदूर संघ ने जलकल कर्मियों संग की बैठक, वेतन, पीएफ, ईएसआई व आईकार्ड को लेकर की चर्चा 

Jun 25, 2025 - 19:07
Jun 25, 2025 - 19:21
 0  162
सफाई मजदूर संघ ने जलकल कर्मियों संग की बैठक, वेतन, पीएफ, ईएसआई व आईकार्ड को लेकर की चर्चा 

फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में जलकल विभाग में जलकल कर्मचारियों के साथ वेतन, पीएफ, ईएसआई, आईकार्ड के संबंध में बैठक हुई। कर्मचारी धर्मराज ने बताया कि उनके पास आईकार्ड न होने की वजह से घर से ड्यूटी करने तक काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मेडिकल कार्ड भी नहीं बना है। अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इतना ही नहीं पीएफ भी नहीं जमा है। ओम प्रकाश ने कहा कि हम लोगों को मिलकर काम करना होगा तभी काम हो पाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि संघ लगातार कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर लड़ रहा है। अप्रैल 2025 तक का पीएफ का पैसा जमा कर दिया गया है जबकि पता करने पर जानकारी हुई कि पोर्टल ब्लॉक होने पर अभी तक उन कर्मचारियों को खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। प्रकाश विभाग के कर्मचारियों का बकाया आठ दिन का पैसा उनके के खाते में पहुंच गया है। संगठन सदैव कर्मचारियों के साथ है। हम लोग संविदा पीएफ आउटसोर्सिंग के पीएफ को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं इसका परिणाम आने वाले दिनों में आपको देखने को मिलेगा। बैठक में होरीलाल विजय, सागर, पप्पू, राजकुमार, प्रमोद, अखिलेश, गजोधर, राजकुमार राजू, गुलाब संतोष, राजवंश कमलेश गौतम, धर्मेंद्र, मुकेश, ओमप्रकाश, राममिलन, नरेंद्र, गरीबे, अनिल, सुरेन, अनिरुद्ध, राकेश, सतेंद्र भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0