सनातनी कार्यक्रमों से हिंदुओं में जागृति होती है- महामंडलेश्वर

Saturday, November 25, 2023 - 14:28
Updated: 3 years ago
0
सनातनी कार्यक्रमों से हिंदुओं में जागृति होती है- महामंडलेश्वर
तुलसी विवाह कार्यक्रम में मंच पर मौजूद महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती जी महाराज
सनातनी कार्यक्रमों से हिंदुओं में जागृति होती है- महामंडलेश्वर

शाहाबाद हरदोई। महामंडलेश्वर स्वामी बिद्यानंद सरस्वती नैमिष धाम के सानिध्य में तुलसी नारायण विवाह कात्यायनी शक्तिपीठ पठकाना में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय के समक्ष से नारायण जी की बारात का शुभारंभ हुआ। नारायण जी की बरात लेकर कीर्ति सिंह प्रबंधक वाल विद्या भवन हरदोई, हर्षवर्धन सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद व अयोध्या शरण कात्यायनी शक्तिपीठ पर पधारे । शक्तिपीठ पर बारात का स्वागत राष्ट्रीय जनजागरण सेवा न्यास के सचिव राजीव नयन दीक्षित , विशाल गुप्ता व पियूष गुप्ता ने किया।तत्पश्चात नैमिष धाम के आचार्यों द्वारा तुलसी नारायण विवाह की रस्में पूरी कराई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा कन्यादान किया गया। इस अवसर पर विद्यानंद सरस्वती जी महामंडलेश्वर द्वारा समाज के विकृत रूप के लिए पाशचत्य सभ्यता को दोषी ठहराते हुए कहा कि अगर समाज में सुख शांति की स्थापना करनी है तो सनातनी संस्कृति को अपनाना होगा। उन्होंने बताया इसी तरह से सनातनी कार्यक्रम होते रहे जिससे हिंदुओं में जागृति होती रहेगी ऐसे कार्यक्रम आयोजन के लिए ब्रह्मा कात्यानी शक्तिपीठ के पिता ईश्वर को साधुवाद देते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने कहा शाहाबाद नगर क्षेत्र में लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है उन्होंने कहा ऐसे सनातनी कार्यक्रम आयोजित होने से हमारी संस्कृति और मजबूत होती है और लोगों में धार्मिक भाव पैदा होता है। कार्यक्रम में शाहजहांपुर से पधारे कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की रास लीला, सुदामा चरित्र, मयूर नृत्य तथा शिव पार्वती जी की नंदीजी के साथ मनमोहक झांकियां, धार्मिक नृत्य तथा बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी ने तुलसी नारायण विवाह कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए अति आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक कात्यानी शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी द्वारा कात्यायनी शक्ति पीठ के विशिष्ट सहयोगियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक , व अन्य अथितियो का सम्मान पुष्पेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया । इस अवसर पर आंनद गुप्ता ,देशदीपक रस्तोगी ,अवधेश मिश्रा , गोविंद राम दीक्षित , सोमेंद्र मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव सहित सैकड़ों भक्त जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User