सत्गुरु का नामदान ही कल्याणकारी: पंकज महाराज, जयगुरुदेव आश्रम में वार्षिक भंडारा सत्संग में भक्तों को बताई सत्गुरु की महिमा

Monday, May 19, 2025 - 19:11
Updated: 1 year ago
0
सत्गुरु का नामदान ही कल्याणकारी: पंकज महाराज, जयगुरुदेव आश्रम में वार्षिक भंडारा सत्संग में भक्तों को बताई सत्गुरु की महिमा

मथुरा (आरएनआई) जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला के तीसरे दिन संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज ने श्रद्धालुओं को नामदान देकर, सत्गुरु महिमा, शाकाहार प्रचार और शब्द, नाम कमाई करने पर जोर दिया कहा कि वह कुल मालिक जब किसी जीव को पार करना चाहता है, तोे किसी संत के जरिये अपना भेद प्रकट करता है। भवसागर से पार होने की इच्छा रखने वालों को संत की खोज कर, उनकी सेवा, सत्संग और नाम की कमाई करनी चाहिये।

उन्होंने कहा अपने सत्गुरु का नाम दान ही कल्याण कारी है। उन्होंने बाबा जयगुरुदेव जी महाराज द्वारा 1970 के दशक में की गई भविष्यवाणियों की तरफ इशारा किया यदि लोग शाकाहार और नशामुक्त जीवन शैली नहीं अपनायेंगे तो पहले बीमारियों की आंधी चलेगी फिर तुफान आयेगा और फिर सुनामी आयेगी। कोरोना महामारी का दु:खद दृश्य देखा गया। लोगों को आक्सीजन का एक सिलेण्डर तक नहीं मिल पाया। उन्होंने भक्तों से अपील कि आप शाकाहारी रहे और नशीली वस्तुओं का सेवन बन्द कर दें। जब आप राम, कृष्ण, बजरंग बली और बौद्ध को मानते हैं तो उनके आदर्शों पर चलना भी सीखें। उन्होंने सत्संग प्रेमी भाई-बहनों से शाकाहारी-सदाचारी मद्यनिषेध के प्रचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिये एक-एक गांव गोद लेने के लिये संकल्प लें और बराबर प्रचार करते रहें।

जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर में पंकज बाबा ने पूजा कर लोगों के लिये कल्याणकारी प्रसाद तैयार किया। लोग लाइन में लगकर मन्दिर और सत्संग भवन में पूजा करते हुये दया की याचना करते दिखे। उन्होंने आगामी 8 से 12 जुलाई 2025 तक गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित किये जाने की घोषणा की। उसमें एक-एक नये प्रेमी को लाने का आह्वान किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User