सतवा बुजुर्ग  में नर्मदेश्वर महाराज की शिवलिंग की हुई स्थापना

Friday, September 8, 2023 - 19:39
Updated: 3 years ago
0
सतवा बुजुर्ग  में नर्मदेश्वर महाराज की शिवलिंग की हुई स्थापना

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) ग्राम सतवा बुजुर्ग में नर्मदेश्वर मंदिर पर पंडित शिवलाल शुक्ला ने नर्वदेश्वर शिवलिंग की स्थापना वैदिक मंत्रो उच्चारण  के साथ संपन्न कराई।जिसमे गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गुरुवार को 12:00 बजे नर्मदेश्वर की स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।जिसमे भक्त लोगों ने सब्जी पूडी  हलवा का प्रसाद ग्रहण किया।जिसके बाद रात्रि आठ बजे से भजन संध्या कार्यक्रम हुआ जिसमें  गायक राम लखन व सोनू शंकर जी बालाजी दुर्गा मां  भगवान कृष्ण के भजनों का अर्ध रात्रि तक गुणगान किया। देवी देवताओं के सुंदर-सुंदर भजन सुनकर श्रोता भक्ति में डूब हो गए। और अंत में भगवान की आरती उतार कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद  प्रांत मंत्री  गौ रक्षा विभाग ब्रज प्रांत  के विपिन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, सोनू मिश्रा, आदेश मिश्रा, पुनीत मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, महेश मिश्रा, अशोक मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User