सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत, 22 लोग घायल, थरवई और उतरांव में हाईवे पर हुआ हादसा

महाकुंभ में स्नान करने आ रहे और डुबकी लगाकर जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। थरवई में कार सवार पिता पुत्र की जहां मौत हो गई, वहीं उतरांव हाईवे पर हुए हादसे में बस में सवार दो वृद्ध श्रद्धालुओं की जान चली गई। करीब 22 लोग घायल हुए हैं। 

Tuesday, February 18, 2025 - 17:00
0
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार की मौत, 22 लोग घायल, थरवई और उतरांव में हाईवे पर हुआ हादसा

प्रयागराज (आरएनआई) थरवई थाना क्षेत्र के हंडिया-कोखराज हाईवे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सरायइनायत में हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार चार लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 

कटिहार (बिहार) के बावनगंज के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता (58) पत्नी रूबी और बेटे राजा गुप्ता (30) के साथ कार तीर्थयात्रा पर निकले थे। राज दिल्ली में नौकरी करता था। वह माता-पिता को अपनी कार से प्रयागराज संगम लेकर गया था। यहां त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद सभी लोग रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या चले गए। वहां से सभी लोग दिल्ली लौट रहे थे। 

मंगलवार को सुबह नौ बजे कोखराज थाना क्षेत्र के बेरूई गांव के पास हंडिया-कोखराज हाईवे पर टैंकर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय मनोज और उनके बेटे राजा की मौत हो गई। रूबी को इलाज के लिए बनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में और चालक दिल्ली निवासी गणेश पुत्र हेमचंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव में भर्ती कराया गया।

बाद में रूबी को स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए दे दिया। इसी तरह सरायइनायत इलाके के बनी गांव में दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User