सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, रोड नही तो वोट नहीं के लगाए नारे

Tuesday, July 29, 2025 - 18:55
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के टेंगराहां गांव में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फुट पड़ा। ग्रामीण संजीव कुमार चुन्नू के नेतृत्व में पद यात्रा निकाला गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं कोई नेता गांव में प्रवेश न करे का बैनर तले प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण रणधीर कुमार ने बताया कि ये सड़क 2005 में बनी थी 20 साल पहले बनी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। पिछले चुनाव में वर्तमान वैशाली सांसद वीणा देवी उनकी पुत्री कोमल सिंह द्वारा चुनाव जीतने के बाद सड़क निर्माण की बात कही थी पर चुनाव जीतने के 15 महीने बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो सका। दीपक कुमार,अमित कुमार ने बताया कि विधान सभा चुनाव से पहले सड़क नहीं बनती है तो गायघाट से कोमल सिंह के विरोध में टेंगराहां गांव के सभी लोग गायघाट में चुनाव के दिन कैंप करेंगे. पंकज यादव,मिट्ठू यादव ने बताया कि 10 साल से मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव है पर आज तक उनके माध्यम से भी सड़क निर्माण पे ध्यान नहीं दिया गया है वर्तमान विधायक के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User