सज्जन वर्मा सबसे निमस्तरीय सोच और ज़ुबान वाले राजनैतिक व्यक्ति हैं - महेंद्र सिंह सिसोदिया

Thursday, February 23, 2023 - 01:14
Updated: 4 years ago
0

गुना। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे विश्वसनीय नेता महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को आड़े हाथों लिया है और उनपर तीखा प्रहार किया है।सिसोदिया ने कहा है कि”सज्जन सिंह वर्मा प्रदेश के सभी नेताओं में निम्नस्तरीय सोच और जुवान वाले व्यक्ति हैं।उन्होंने जो माननीय सिंधिया जी के बारे में वक्तव्य दिया है वो उनकी हताशा और निराशा इंगित करने वाला है।मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि जो जानता के साथ अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाला आदमी दोगला होता है या शूरवीर।आपने और आपके नेता कमलनाथ जी एवं दिग्विजय सिंह जी ने जिसप्रकार डेढ़ साल की कांग्रेस की सरकार में जनता को लूटा,अन्याय और भ्रष्टाचार किया उसके ख़िलाफ़ सिंधिया जी ने आवाज़ उठाई और भाजपा की सरकार बनाई।सिंधिया परिवार पूरे देश में प्रतिष्ठित परिवार है उनके बारे में इस तरह के हल्के शब्द उपयोग करना आपकी निम्न मानसिकता को परिलक्षित करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User