सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Tuesday, September 26, 2023 - 19:13
Updated: 3 years ago
0
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

शाहजहांपुर, (आरएनआई) ने बताया कि माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री भानु देव शर्मा के निर्दशानुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन डॉन एंड डोना स्कूल  में वर्णित  नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के विषय पर किया गया । शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पीयूष तिवारी द्वारा की गयी । 

सचिव द्वारा शिविर में नशे पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न प्रकार के नशे के विषय एवं उसके दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला तथा नशे का सेवन न करने के लिये युवाओं/युवतीओं को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त DLSA द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर भी प्रकाश डाला व साइबर अपराध के विषय पर जानकारी दी I समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती वंदना ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखे एवं नशा मुक्ति केन्द्र की जानकारी दी। जो कि शेखर अस्पताल शाहजहाँपुर में खुला है I बाल संरक्षण अधिकारी श्री निकेत सिंह ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया I 

डा० नंदनी सक्सेना काउंसलर ने बताया कि नशा एक  सामाजिक बुराई है यह हमारे आर्थिक जीवन को खोखला कर देता है शेजोमिनिया बीमारी अधिकतर नशे की लत से होती है I नारकोटिक्स इंस्पेक्टर श्री पी०पी० सिंह ने कहा नशे से जितना दूर रहेंगे उतना ही हमारा देश उन्नति की और आगे बढ़े़गा I  
शिविर का संचालन लोक अदालत लिपिक श्री मो0 अफजल द्वारा किया गया । श्री ए० के० तिवारी प्रधानाचार्य द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया I
इसके अतिरिक्त इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर द्वारा नामित पी0एल0वी0 श्री अदील अहमद, श्रीमती राजवती देवी एवं छात्र एवं छात्राये  आदि लोग उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User