संभल में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई, मदरसा और बरातघर गिराया गया; इलाके को किया गया छावनी में तब्दील
संभल (आरएनआई) संभल के असमोली थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध निर्माण में एक मदरसा और बरात घर संचालित हो रहे थे।
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह जमीन तालाब निर्माण के लिए चिन्हित थी। संबंधित पक्ष को पहले 30 दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में निर्माण हटाया नहीं गया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
संभावित विरोध और तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर डीएम और एसपी मौजूद हैं, वहीं ड्रोन से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जे और निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



