श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भागवत आचार्य ने सुनाया भक्त प्रहलाद एवं ध्रुव चरित्र का प्रसंग

Sunday, October 1, 2023 - 20:57
Updated: 3 years ago
0
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भागवत आचार्य ने सुनाया भक्त प्रहलाद एवं ध्रुव चरित्र का प्रसंग

सिकंदराराऊ। (आरएनआई) ममता फार्म हाउस कासगंज रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भागवत आचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद चरित्र और नरसिंह अवतार प्रसंग पर कथा सुनाई।
उन्होंने कहा कि हिरण्यकश्यप सबको आदेश दे रहा है कि भक्त प्रह्लाद को खत्म करो, भस्म करो। लकड़ियों के चारों तरफ जल्लाद खड़े कर दिए गए। भगवान ने नरसिंह अवतार में हिरण्यकश्यप को मार कर भक्त प्रह्लाद को बचाया। भगवान की भक्ति में ही शक्ति है।
 उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें, जिससे वह बुढ़ापे में अपने माता पिता की सेवा कर सकें, गो सेवा, साधु की सेवा कर सकें। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर  रामकिशन दीक्षित , बनवारीलाल दीक्षित, आकाश दीक्षित, अशोक दीक्षित, सुरिंदर दीक्षित, चेतन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बृजबिहारी कौशिक, वशु दीक्षित, सजल पंडित, दीपेश पाठक, दुर्वेश पचौरी,  ममता दीक्षित, शिवानी दुबे, मोहिनी दीक्षित, लक्ष्मी दीक्षित, भावना शर्मा,अंजना शर्मा रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User