श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, आज होगा कथा का समापन, अगले दिन सम्मान समारोह के साथ होगा प्रसाद वितरण

Wednesday, September 10, 2025 - 19:30
Updated: 1 year ago
0
श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, आज होगा कथा का समापन, अगले दिन सम्मान समारोह के साथ होगा प्रसाद वितरण

फतेहपुर (आरएनआई) जमालपुर स्थित पराग साहू इंटर कालेज के प्रांगण में स्मृति शेष गंगा प्रसाद साहू की तृतीय पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शिरकत कर आचार्य से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होने स्मृति शेष गंगा प्रसाद साहू जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
 
आचार्य शिवम त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतन वध, बांकासुर वध, अधासुर वध, माखन चोरी, गोवर्धन लीलाओं की कथा का वर्णन सुनाया। कथा सुनकर श्रोता मंत्र-मुग्ध हो गए और पूरे पण्डाल में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। कैबिनेट मंत्री श्री सचान ने गंगा प्रसाद साहू के स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने स्व0 गंगा प्रसाद साहू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए भागवत कथा का रसास्वादन किया। भागवत कथा में परीक्षित के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली साहू पत्नी राजकुमार साहू ने प्रतिभाग किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख तेलियानी अनीता साहू पत्नी राजू साहू ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर व अवधेश साहू जिला महामंत्री भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि कल (आज) भागवत कथा का समापन होगा तत्पश्चात 12 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर देवरती साहू, डा0 राकेश साहू, डा0 आयुषी साहू, डा0 धीरेन्द्र साहू, डा0 अजय तनूजा, सौरभ साहू सुभी, प्रेमलाल साहू, राजकुमारी साहू, विजय साहू, नीतू साहू, रामचन्द्र साहू, महेश साहू, राजू गुप्ता, हीरालाल प्रजापति, बिन्देश प्रजापति, अभिलाष बाजपेई, अनुपम मिश्रा, अमन पाण्डेय, हर्षित श्रीवास्तव, लाल सिंह, छोटू लोधी, मुन्ना पटेल, कमलेश प्रजापति, चित्रांश, सूरजदीन पासवान, गुलाब साहू, मो0 साबिर सभासद भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User