श्री विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ नमो नव मतदाता सम्मेलन

Monday, February 5, 2024 - 08:38
Updated: 3 years ago
0
श्री विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ नमो नव मतदाता सम्मेलन

सुल्तानपुर। कादीपुर तहशील क्षेत्र के अन्तर्गत अखण्डनगर क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान श्री विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के विश्वनाथ पी जी कालेज के सभागार में , आज नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल शामिल हुए। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरान्त कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धुप दीप प्रज्जवलित कर मन्त्रोचार के साथ किया। मुख्य एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ वेद प्रकाश सिंह राजू भाईया द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया ‌।

कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश सिंह ने किया ।उन्होंने कहा कि नमो नव मतदाता ऐप के माध्यम से नव मतदाता बने बनने वाले देश के विकास में सहयोगी होंगे। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक के आधार पर नौतिक रूप से चलने वाली राष्ट्रीय पार्टी है।नमो मतदाता ऐप के माध्यम से मतदाता बनने के लिए संस्थान के सभी सदस्यों कर्मचारीयों तथा अन्य उपस्थित लोगों का आवाहन किया और लोगों को जागरूक करने के लिए लग जाने पर बल दिया।अपनी बात रखते हुए कहा सादा जीवन उच्च विचार के साथ मानव समाज को कथनी और करनी में एकरूपता लाने पर बल देना चाहिए। प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह ऐसा प्रयास करें कि भारत विश्व पटल पर विकसित से आगे बढ़ कर एक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सके।हम विश्व गुरु थे और पुनः अपनी खोई हुई प्रतिभा को प्राप्त कर सकें। संस्थान परिवार के सभी सदस्य एवं संस्थापक प्रबंध भोलानाथ सिंह अतुल कुमार सिंह डॉ मनोज सिंह शशि प्रकाश सिंह सहित सभी अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User