शैक्षिक भ्रमण पर निकले बच्चों ने किया ज्ञानावलोकन

Friday, March 15, 2024 - 22:24
Updated: 3 years ago
0
शैक्षिक भ्रमण पर निकले बच्चों ने किया ज्ञानावलोकन

जौनपुर।सुईथाकलां,क्षेत्र के सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल के बच्चे शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण पर निकल कर ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। 

समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय हाई स्कूल सवायन के 30बच्चों का एक दल प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण पर निकला।इस दौरान उक्त दल जौनपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।इस बाबत विषय अध्यापक राहुल राज मिश्र ने बताया कि भ्रमण पर निकले बच्चों को सबसे पहले शाही किला ले जाया गया, उसके बाद अटाला मस्जिद,शाही पुल के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराया गया।इस दौरान बच्चों के बीच उक्त स्थानों के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। बच्चे काफी उत्सुक और उत्साहित नजर आए। इस दौरान शिक्षक रवीश पटेल, पंकज यादव व विनोद यादव भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User