शिवराज सिंह विकास पुरुष - महेंद्र सिंह सिसोदिया

Saturday, September 16, 2023 - 18:42
Updated: 3 years ago
0

गुना जिले की बमोरी विधानसभा के अंतर्गत म्याना में आज पहुंची भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के तहत पहुंची। यात्रा का भव्य स्वागत हुआ, यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को सरकार के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सिंह जी के द्वारा बमोरी विधानसभा में 22हजार करोड़ के विकास कार्य किये है वह भी तीन साल में। में यहां उपस्थित वरिष्ठजनों को बताना चाहता हूं कि यह कर्म भूमि  यह धर्म भूमि कैलाशवासी राजामाता जी की है जिन्होंने अपने पसीने से ओर खून से इस पार्टी को सींचा है ओर आज हम यहां यह संकल्प लेते है कि आने वाले चुनाव में पूरे मप्र में बमोरी विधानसभा को भारी बहुमत से जिताएंगे,पहिले में आप के आशीर्वाद से 54 हजार वोटो से जीतकर कमल खिलाया था अब में 70 हजार वोट से जीतकर कमल खिलाऊंगा। उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को जीत का संकल्प दिलाकर उपस्थित जनों से आश्वासन भी हाथ उठाकर दिलाया। वही मंत्री सिसोदिया पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पूर्व मंत्री प्रदेश सरकार के जयभान सिंह पवैया का बमोरी की माटी में पधारने पर विधायक के नाते स्वागत- अभिनंदन व आभार व्यक्त भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User