शिवराज ने छोड़ा सीएम हाउस, लिखी भावुक पोस्ट “आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे”

Dec 27, 2023 - 14:36
Dec 27, 2023 - 14:36
 0  2.2k
शिवराज ने छोड़ा सीएम हाउस, लिखी भावुक पोस्ट “आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे”

भोपाल (आरएनआई) पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज से पता बदल गया है, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को आज खाली कर दिया और वे 74 बंगले के B-8 आवास पर शिफ्ट हो गए, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास छोड़ने से पहले सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट की , उन्होंने लिखा – आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।

लगभग 18 साल तक मुख्यमंत्री आवास सम्प्रति  में रहे शिवराज सिंह चौहान ने आज इस आवास को खाली कर दिया, उनका परिवार आज इस सरकारी आवास से विदा हो गया, आवास खाली करने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस स्थित मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की और गौशाला में गौमाता के दर्शन किये सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई दी।

शिवराज सिंह चौहान ने एक X पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा – “मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार, मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे। जनसेवा का यह संकल्प मेरे नये पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा। जब भी आपको अपने भैया, अपने मामा की सहायता की जरूरत हो, आप बेहिचक घर पधारिये। मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, यह मैं आपको वचन देता हूँ।

मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार, मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0