शिवपुरी से बागेश्वर धाम: भक्तों का महायात्रा आरंभ, हनुमान मंदिर से शुरू हुई पवित्र यात्रा

May 10, 2024 - 12:53
May 10, 2024 - 12:53
 0  864
शिवपुरी से बागेश्वर धाम: भक्तों का महायात्रा आरंभ, हनुमान मंदिर से शुरू हुई पवित्र यात्रा

शिवपुरी (आरएनआई) शिवपुरी शहर से सैकड़ों भक्तों का जत्था तीन क्विंटल वजनी गदा लेकर बागेश्वर धाम के लिए बीते दिवस रवाना हो गया। इस जत्थे में पुरुषों के साथ-साथ महिला और बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के लिए रवाना होने के लिए लोग पहले हनुमान मंदिर फतेहपुर पर एकत्रित हुए। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ की गई। यह यात्रा शहर में डीजे पर बजती राम धुन व भजनों के साथ निकाली गई।

इस यात्रा में युवा थिरकते हुए नजर आए। यह यात्रा फतेहपुर हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई। इसके बाद यह यात्रा नवाब साहब रोड, राजेश्वरी मंदिर, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक होते हुए बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। सोनू ओझा ने बताया कि यह यात्रा करैरा, झांसी, मऊरानीपुर, छतरपुर होते हुए बागेश्वर धाम शनिवार को पहुंचेगी। जहां विशाल गदा बागेश्वर दरबार में समस्त शिवपुरी वासियों की ओर से भेंट किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0