शाहाबाद: एसपी बता कर युवक से बीस हजार की ठगी

Thursday, March 7, 2024 - 19:55
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: एसपी बता कर युवक से बीस हजार की ठगी

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती कर खुद को एसपी बता कर आरक्षी की नौकरी के नाम पर 20,000 की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।ठगी की लिखित सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। क्षेत्र के ग्राम तड़ेर निवासी सुरजीत पुत्र सतीश ने बताया उसके फेसबुक अकाउंट पर पुलिस आरक्षी भर्ती का विज्ञापन आया, तो उसने लिखे नंबर पर फोन किया। तो उसने अपना नाम संदीप मिश्रा और पद एसपी बताते हुए आरक्षी की नौकरी देने की बात कही। पीड़ित बहकावे में आ गया उसने तीन बार में पीड़ित पेटीएम और फोन पे के माध्यम से किसी राजू के नंबर पर 20,000 रुपए मंगवा लिए। उसके बाद उसने और पैसे की मांग की। मां जगदेवी से पुत्र की नौकरी के लिए जेवर बेचकर रुपए डालने के लिए दवाब बनाया। उसने पीड़ित के मोबाइल पर एक फर्जी आइडेंटी कार्ड भी भेजा। पीड़ित ने ठगी की लिखित सूचना कोतवाली में दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री,पुलिस अधीक्षक और डीएम से प्रार्थना पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User