शाजापुर में मौसम का कहर, ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tuesday, January 27, 2026 - 20:58
Updated: 6 months ago
0

शाजापुर (आरएनआई) शाजापुर जिले में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। आसमान से तेज बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया। कई स्थानों पर 100 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक वजन वाले बड़े-बड़े ओले गिरते देखे गए। ओलों की मार से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं, वहीं सड़कों और खुले मैदानों में ओलों की मोटी परत जम गई। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से किसान खासे चिंतित नजर आए और जनजीवन कुछ समय के लिए ठहर सा गया। मौसम के इस कहर ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User