टेकरी से लौट रहे युवक-युवती से लूट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला: गुना पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपी दबोचे, 2 फरार

Saturday, August 1, 2026 - 19:03
Updated: 1 day ago
0
टेकरी से लौट रहे युवक-युवती से लूट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला: गुना पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपी दबोचे, 2 फरार

*टेकरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में धरनावदा थानांतर्गत घटित युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य और सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया है । घटना में संलिप्त सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं ।

बीते दिवस 30 जुलाई की रात्रि में एक युवक एवं युवती टेकरी मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे । इसी दौरान हाईवे पर गादेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने उन्हें रोककर दोनों को जबरन सड़क किनारे जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और दोनों के साथ मारपीट की, मोबाइल फोन,पर्स एवं अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना को देखकर एक राहगीर द्वारा इसकी सूचना पास की पैट्रोलिंग पर मौजूद डायल 112 को दी गई, जिसके चलते डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई, जिससे आरोपी वहां से फरार हो गये और युवति के साथ गलत होने की घटना टल गई। 

इस घटना की रिपोर्ट पर से धरनावदा थाने में तत्काल अप.क्र. 159/26 धारा 115(2), 70(1),127(1), 310(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

 घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की पहचान एवं तलाश हेतु सक्रिय की गईं । साथ ही प्रकरण की जांच हेतु तत्काल एक एसआईटी गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए और इसकी स्वयं लगातार मॉनीटरिंग की गई । पुलिस टीमों द्वारा तत्काल जंगल क्षेत्र एवं संभावित ठिकानों पर व्यापक सर्च अभियान चलाया गया । साथ ही तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए । 

पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत फील्ड ऑपरेशन के माध्यम से शीघ्र ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चत कर ली गई एवं जिनकी गिरफ्तारी हेतु जंगल क्षेत्र, उनके गांव, रिस्तेदारी आदि में योजनाबद्ध तरीके से लगातर दविशें दी गईं । पुलिस ने 05 आरोपियों बबलू पुत्र हीरालाल बंजारा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा, छोटू पुत्र मांगीलाल बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खजरा थाना ऱाघौगढ, सरदार पुत्र कर्मा उर्फ करम सिंह बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम विन्याकी थाना राघौगढ, महेन्द्र पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा एवं दिनेश पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई । घटना में कुल 07 आरोपियों की संलिप्ता पाई गई है, जिनमें से 05 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं एवं शेष फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं।

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है । ऐसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।

 गुना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में 

थाना केंट,थाना धरनावदा,

थाना राघौगढ़,साईबर सेल,पुलिस लाईन से टीम,थाना कोतवाली,

थाना फतेहगढ़,थाना आरोन,थाना बजरंगगढ़ के जांबाज टीम सदस्य थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User